|

Sajnani Exercise 4 80 WPM Hindi Shorthand Dictation

साजनानी मानक प्रणाली, ऋषि प्रणाली, नवीन प्रकाशन आदि सभी shorthand माध्यम के लिए काफी कारगर किताब है। इससे आपको Sajnani किताब के अभ्यास 4 का audio 80WPM की दर से दिया गया है। इस अभ्यास को आप 4 से 6 बार तो जरूर लिखें जिससे शब्दों पर पकड़ बनेगी।

Table of Contents

Sajnani Shorthand Dictation Exercise 4 80 WPM Audio

 

Sajnani Exercise 4

अभ्यास – 4

माननीय सदस्यगण, हाल में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने हिन्दी के विकास के बारे में जो / विचार प्रकट किये हैं वे अज्ञान के सूचक नहीं, एक धारणा के सूचक हैं जो, // हमारा अनुमान है, राज्यपाल महोदय तक सीमित नहीं है बल्कि कांग्रेस के अधिसंख्य नेताओं की /// धारणा है । बहुत से इसे स्पष्ट शब्दों में प्रकट नहीं करते तो इसलिए नहीं कि [1] वे पूर्वाग्रह से मुक्त हैं बल्कि इसलिए कि इससे राष्ट्रभाषा सम्बन्धी एक व्यापक पाखंड की / सुविधाजनक ओट उन्हें मिल जाती है।

Shivam Singh

Shivam Singh

Website Owner

Telegram

राज्यपाल महोदय ने इस बात पर बहुत ज़ोर दिया कि हिन्दी का विकास अखिल भारतीय दृष्टि से ही होना चाहिये सुनने में बात /// बड़ी अच्छी लगती है। यह बात और भी अच्छी है कि इस भाषा का विकास [2] अखिल मानव जाति के कल्याण की दृष्टि से ही होना चाहिये । लेकिन जो लोग इस / ढंग की बातें करते हैं वे न भाषा विकास के नियम समझते हैं न किसी // भाषा के विकास में कोई योग देते हैं । इस तरह के लोगों की कृपा केवल /// हिन्दी पर होती है क्योंकि हिन्दी को संभाव्य राष्ट्रभाषा का नाम देकर इस विचार [3] के सब लोग उस पर मनमानी लाद देना चाहते हैं और इसके स्वाभाविक विकास में / रोड़ा अटकाते हैं ।

इम अखिल भारतीय दृष्टि से विरोधी नहीं हैं। बल्कि हमने सदा प्रादेशिक, साम्प्रदायिक या किसी तरह की भी संकुचित मनोवृत्ति के विरुद्ध राष्ट्रीय दृष्टि और चिन्तन / / / का समर्थन किया है । लेकिन हमें यह बात दोहराना भी आवश्यक जान पड़ता है कि [4] भारतीय भाषाओं में हिन्दी ही सबसे अधिक और सबसे अधिक निष्ठापूर्वक अखिल भारतीय दृष्टि से सोचती रही है और अखिल भारतीय उत्तरदायित्व
वहन करने के योग्य बनने का // स्वतः प्रयत्न करती रही है । यह इसलिए कि यह मध्यप्रदेश की भाषा की सहज स्वाभाविक /// प्रवृत्ति और ऐतिहासिक नियति है । केन्द्रीय सरकार राज्य सरकारों को राज्य की भाषा के विकास के लिए [5] अनुदान देते हुए यह आशा या मांग करे कि राज्य अपनी भाषा विकास में / योग देते हुए एक व्यापक दृष्टि को पनपाने का प्रयत्न करे तो यह आशा या // मांग सही होगी । [333 शब्द]

Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *